फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीता के सामने विरोध: चरखी दादरी में 'दंगल गर्ल' को किसानों ने दिखाए काले झंडे, रद्द करना पड़ा कार्यक्रम

Sun, 30 May 2021 05:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी में बिरही कलां अड्डे के पास बबीता फौगाट के काफिले और किसानों का आमना-सामना हो गया। विरोध को देखते हुए फौगाट ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद काफिले को बाहर निकाला। किसानों का कहना है कि भाजपा और जजपा के नेताओं को गांवों में घुसने नहीं देंगे। 
विज्ञापन
बबीता फौगाट को किसानों ने दिखाए काले झंडे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता और महिला विकास निगम की चेयरमैन बबीता फौगाट को रविवार सुबह गांव बिरही कलां में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने कन्नी प्रधान राजकरण पांडवान की अगुवाई में बबीता फौगाट को काले झंडे दिखाए। किसान सड़क पर लेट गए और इससे बबीता फौगाट की गाड़ी के आगे चल रही पीसीआर को भी रुकना पड़ा। 

विज्ञापन


बड़ी संख्या में साथ चल रहे पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया। विरोध के कारण बबीता फौगाट को अपना बिरही कलां गांव का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा और वापस दादरी लौटना पड़ा। इससे पहले किसानों को जैसे ही बबीता फौगाट के आने की सूचना मिली वो बिरही कलां अड्डे पर जुट गए।

बबीता पुलिस के साये में तिवाला पहुंच गईं। इस बीच किसान भी तिवाला पहुंच गए। उधर, उनके आने की भनक मिलने पर बबीता फौगाट कच्चे रास्ते से बरसाना होते हुए बिरही गांव की ओर निकलीं। किसानों और बबीता फौगाट के काफिले का बिरही अड्डे पर आमना-सामना हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने जबरदस्ती गाड़ी निकालनी चाही तो किसान सड़क पर लेट गए और काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी करने लगे। साथ में बस में चल रहे पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला और स्थिति को संभालते हुए बबीता फौगाट को वहां से निकाला। किसानों का कहना है कि इलाके की सभी खापों ने भाजपा और जजपा नेताओं के बहिष्कार की घोषणा कर रखी है और जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होते इनको गांव में नहीं घुसने देंगे। ये लोग भाईचारे को बिगाड़ने के लिए दौरे कर रहे हैं, जो सहन नहीं होंगे।

विरोध प्रदर्शन में ये रहे हैं शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में बिरही पांच कन्नी प्रधान राजकरण पांडवान, राजू मान, धर्मेंद्र छपार, बबलू फतेहगढ़, चरण सिंह, पृथ्वी नंबरदार,  पूर्व सरपंच रामफल, सीटू मैहड़ा, कमलेश भैरवी, अमरपाल, इंद्र सिंह, विजय सिंह, ईश्वर, राजेश बिरही, राजेश मेहड़ा, बलबीर बिरही, जोगेंद्र, सुनील, कुलदीप, बलवान, राजबाला, कृष्णा शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें