फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों का विरोध : चंडीगढ़ में किसानों ने घेरा एफसीआई का ऑफिस, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

Mon, 05 Apr 2021 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

  • संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों का धरना शुरू
  • सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक धरना देंगे किसान
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एफसीआई कार्यालय के बाहर धरना देते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने सोमवार को सेक्टर-31 स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) कार्यालय के बाहर धरना देकर रोष जताया। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक चले धरने में पेंडू संघर्ष कमेटी और नौजवान किसान एकता के काफी सदस्य शामिल हुए। किसानों ने नक्सली हमले के शहीदों और आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को भी श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


नौजवान किसान एकता के प्रधान कृपाल सिंह, पेंडू संघर्ष कमेटी के प्रधान दलजीत सिंह पलसौरा और महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों और उपभोक्ताओं के हित में नहीं हैं। इसलिए इन्हें वापस लिया जाना चाहिए। जब तक ये कानून वापस नहीं होते, तब तक धरना-प्रदर्शन चलते रहेंगे। 

सोमल ने कहा कि सरकार की सीधी अदायगी की बात ठीक नहीं है। एक तो राजस्व रिकार्ड दुरुस्त नहीं है। बहुत सारी जमीन तो गुजर चुके बुजुर्गों के नाम पर है, जिसका पैसा खाते में जाने पर उसे निकाला नहीं जा सकता। दूसरी ओर, आढ़तियों को भी भारी नुकसान होगा। इस मौके पर पेंडू संघर्ष कमेटी के नेताओं बाबा साधु सिंह, बाबा गुरदियाल सिंह, दलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह ग्रेवाल, जोगा सिंह, ज्ञान चंद, जसविंदर कौर, सर्वजीत कौर के अलावा नौजवान किसान एकता के नेताओं में परमंदिर सिंह, ज्वाला सिंह, राज गिल, सतबीर सिंह, चंडीगढ़ पंजाबी मंच के महासचिव देवी दयाल शर्मा ने अपने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें