फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में फिर धरने पर बैठे किसान, जमकर नारेबाजी के साथ कर रहे ये मांग

Fri, 31 May 2019 08:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर/संगरूर (पंजाब)
विज्ञापन
संगरूर में धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में एक बार फिर किसान संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। भीषण गर्मी में भी अपनी मांगों को लेकर किसानों ने गुरदासपुर और संगरूर में प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की। संगरूर में सात संघर्षशील किसान संगठनों ने डीसी दफ्तर के सामने धरना देकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, गुरदासपुर में भी किसानों ने डीसी दफ्तर के बाहर धरना दिया।

विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन उग्राहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां ने कहा कि किसान-मजदूरों के सिर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। जिससे आए दिन किसान और मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। 

बढ़ रही महंगाई से लोगों की आर्थिक हालत कमजोर हो गई है। चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाले सियासी दल, सत्ता पर काबिज होते ही सभी वादे भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की कैप्टन सरकार ने भी सत्ता में आने से पहले किसानों का सारा कर्ज माफ करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनाने के बाद सब कुछ भूला दिया। उन्होंने एलान किया कि किसान एक जून से धान की बिजाई शुरू करेंगे।

देश में बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ चुकी है। जिस कारण पढ़े लिखे नौजवान सड़कों की खाक छान रहे हैं। कारपोरेट घरानों का बड़ा कर्ज माफ किया जा रहा है। लेकिन किसान-मजदूरों के बारे में कुछ सोचा नहीं जा रहा। उन्होंने मांग की कि सार्वजनिक अदारें जीवित रखे जाएं। आवारा पशुओं की समस्या का समाधान किया जाए।

खेतों में बिजली के खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदला जाए, आग लगने के कारण किसानों की फसलों के हुए नुकसान का प्रति किला पचास हजार रुपये दिया जाए। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह गंढूआं, जिला महासचिव दरबारा सिंह छाजला, सोमा सिंह तोलावाल, जनक सिंह भुटाल कलां, कृपाल सिंह धूरी, अजैब सिंह जखेपल, जसवंत सिंह तोलावाल, हरजिंदर सिंह तेजिंदर सिंह गुरजिंदर सिंह रमेश पाल सहित बड़ी तादाद में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

44 डिग्री तापमान में सड़क पर उतरे किसान

बरनाला में भी किसानों का प्रदर्शन
बरनाला में भी पंजाब सरकार की 13 जून से धान की बिजाई को लेकर बनाई गई पॉलिसी से नाराज किसानों के सात संगठनों ने जिला प्रबंधकीय परिसर में धरना लगाकर राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

किसानों ने अपना रोष जताते हुए कहा कि पिछले साल भी धान की बिजाई 20 जून को की गई थी, जिससे पहले उन्हें मंहगी लेबर की मदद से बिजाई करनी पड़ी। बिजाई के बाद फसल पकी तो उसमें एक माह की देरी के कारण कटाई भी देरी से करनी पड़ी, जिसके कारण फसल में नमी की मात्रा बढ़ने लगी।

वहीं नवंबर में हुई बारिश के कारण उन्हें अपनी फसल को बेचने में परेशानियों को सामना करना पड़ा, क्योंकि नमी के कारण खरीद एजेंसियों ने फसल की खरीद नहीं की। प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां व एकता डकौंदा के नेतृत्व में सात किसान संगठनों कृति किसान यूनियन के प्रदेश प्रधान निभय सिंह, क्रांतिकारी भाकियू के प्रदेश प्रधान सुरजीत सिंह फूल, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश प्रधान कमलप्रीत सिंह पन्नू, क्रांतिकारी भाकियू पंजाब के प्रदेश प्रधान अवतार सिंह व किसान संघर्ष कमेटी आजाद के प्रदेश प्रधान हरजिदर सिंह टांडा के आह्वान पर किसान पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें