फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर पर फंसा पेंच, इस बात को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम, कही बड़ी बात

Sat, 04 May 2019 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
विज्ञापन
किसानों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर के लिए अपनी जमीनों और फसलों को डेरा बाबा नानक के सिविल प्रशासन को सौंपने वाले किसानों ने शुक्रवार को कॉरिडोर के रास्ते में चक्का जाम कर दिया। वे मुआवजे की रकम से टीडीएस काटने से नाराज थे। करीब 80 किसान शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे दर्शन स्थल को जाती सड़क के बीच बैठकर नारेबाजी करने लगे। 

विज्ञापन


इससे कई वाहन वहां फंस गए। किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डेरा बाबा नानक के एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे लेकिन किसानों ने उनकी कोई दलील नहीं सुनी। हालांकि देर शाम किसानों ने धरना उठा लिया। शनिवार सुबह आठ बजे किसान फिर धरने पर बैठेंगे। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों ने उनसे वादा किया था कि उनको प्रति किसान 34 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

अब एसडीएम इस राशि से तीन लाख रुपये टीडीएस काट कर देने की बात कह रहे हैं। जब तक उन्हें पूरी राशि नहीं मिल जाती, उनकी जमीन पर कोई मशीन नहीं चलेगी। वहीं एसडीएम का कहना है कि कानून के मुताबिक वह टीडीएस काटे बिना मुआवजा नहीं दे सकते।
विज्ञापन


 नौ किसानों ने इस बात को समझ मुआवजा ले लिया है। करतारपुर कॉरिडोर के लिए 58 एकड़ और आईसीपी के लिए करीब 50 एकड़ जमीन अधिग्रहण की गई है। करीब 12 एकड़ जमीन के लिए किसानों को तीन करोड़ 63 लाख 98 हजार 624 रुपये के चेक बांटे जा चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें