फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: किसानों ने की भाजपा नेता टंडन का घर घेरने की कोशिश, कृषि कानून की प्रतियां जलाईं

Sat, 05 Jun 2021 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की।
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ महामारी के दौर में भी रार थम नहीं रही है। शनिवार को किसान संगठनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-18 में प्रदर्शन किया और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन का घर घेरने की कोशिश की। इस दौरान कानूनों की प्रतियां भी जलाई गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। 

विज्ञापन


किसान संगठनों के प्रदर्शन के एलान के बाद शनिवार सुबह से ही भाजपा नेता संजय टंडन के घर के आगे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घर के चारों तरफ बैरिकेटिंग करवा दी गई। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस प्रदर्शन का एलान किया था। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। 


पुलिस द्वारा किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं को टंडन के घर की तरफ जाने से रोका गया। जिससे नाराज होकर किसानों ने टंडन और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार देश के अन्नदाता के विरोध में बनाए गए तीन कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती, तब तक किसान भाजपा के खिलाफ इसी तरह खड़े रहेंगे। किसानों ने ये प्रदर्शन संपूर्ण क्रांति दिवस मनाने की कड़ी में किया है। 
विज्ञापन


दरअसल, पांच जून को ही खेती कानूनों के ऑर्डिनेंस के रूप में घोषित हुए एक साल पूरा हो रहा है। इस वजह से संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी देशवासियों से आह्वान किया था कि वे किसान आंदोलन में समर्थन को जारी रखें व भाजपा के सभी सांसद, विधायक और प्रतिनिधि के दफ्तर के बाहर कृषि कानूनों की कॉपी जलाकर संपूर्ण क्रांति में अपनी भूमिका निभाएं। हालांकि यूटी प्रशासन ने शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया और किसी के भी बाहर निकलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है लेकिन शहर में इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। न ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इन नियमों का पालन कराने को लेकर गंभीर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें