फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : भारतीय जनता पार्टी के उपवास कार्यक्रम में घुसे किसान, बैरिकेड तोड़े, भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा

Sat, 19 Dec 2020 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
फतेहाबाद में भाजपा के उपवास स्थल पर पहुंचे किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि कानूनों के लिए आभार और एसवाईएल के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उपवास रखा। इस दौरान हरियाणा के फतेहाबाद में किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स उखाड़ दिए और नारेबाजी करते हुए बीजेपी के उपवास स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन




किसानों ने भाजपा के उपवास टेंट में घुसकर भाजपा के पोस्टर फाड़ दिए। पुलिस भी किसानों को रोकने में नाकाम रही। उपवास कार्यक्रम में घुसकर किसानों ने नारेबाजी की। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं।  वहीं सिरसा के रानियां में भाजपा के जिला अध्यक्ष के गांव ओटू के एक निजी पैलेस में कार्यक्रम के विरोध में किसानों ने काले झंडे दिखाए ।
विज्ञापन


फतेहाबाद के जाखल मंडल से भाजपा मंडल महामंत्री जरनैल सिंह ने किसानों के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंडल अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा किसानों की आवाज नहीं सुनने से उन्हें ठेस पहुंची है। वह मांग करते हैं कि जब किसान चाहते ही नहीं हैं तो तीनों कृषि कानूनों को सरकार रद्द कर दे। 
विज्ञापन


वहीं रोहतक के मेडिकल मोड़ पर ताऊ देवीलाल और डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा के नीचे भारतीय जनता पार्टी ने एसवाईएल के मुद्दे पर एक दिन का उपवास कार्यक्रम किया था। इस दौरान शाम चार बजे युवा किसान विरोध करने पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें