फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठनों का एलान : अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ हरियाणा सरकार का समर्थन करने वाले विधायकों का करेंगे बहिष्कार

Thu, 11 Mar 2021 06:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

  • भारत बंद के लिए अन्य संगठनों से भी किया जाएगा संपर्क, भाजपा और जजपा विधायकों का विरोध करेंगे
  • भारत बंद में रेल और सड़क दोनों मार्ग रोके जाएंगे, आंदोलन को सफल करने के लिए 17 मार्च को होगी बैठक
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का गुस्सा अभी थमा नहीं है। इस बीच हरियाणा सरकार ने भले ही विधानसभा में कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव को धराशायी कर दिया हो लेकिन सरकार का समर्थन करने वाले विधायकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, किसान संगठनों ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने वाले विधायकों का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर किसान नेताओं ने कहा कि जिन विधायकों ने किसानों की आवाज और फरियाद नहीं सुनी है, उनका बहिष्कार किया जाएगा। अब तय हो गया है कि कौन किसानों के साथ खड़ा है। पहले से गांवों में इनका विरोध हो रहा था और अब उन्हें किसी सूरत में गांव में नहीं आने देंगे। 

यह भी पढ़ें- मनोहर जीत : हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव धराशायी, सरकार को मिला 55 विधायकों का साथ
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद मोर्चा सदस्य बूटा सिंह बुर्जगिल, कविता करुंगुटी, डा. आशीष मित्तल, वीरेंद्र सिंह हुड्डा, डा. सुनीलम, विकास सिरसा, राजिंदर सिंह दीपसिंहवाला, जसबीर सिंह ने कहा कि सरकार मुगालते में न रहे कि आंदोलन हो गया है।

आंदोलन पहले की तरह ही जारी रहेगा। किसान फसल की कटाई करेगा तो धरनास्थल की जिम्मेदारी के लिए दूसरे किसानों की व्यवस्था हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कूच का मोर्चा ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है और इसकी जरूरत पड़ी तो आगे इस पर फैसला जरूर लेंगे। 

विज्ञापन

26 मार्च को भारत बंद का एलान

आंदोलनरत किसानों ने सभी रेल और सड़क मार्ग जाम करने के साथ 26 मार्च को भारत बंद का एलान किया है। 28 मार्च को किसान नए कृषि कानूनों की होली जलाएंगे। बंद को सफल बनाने के लिए किसानों ने कर्मचारी, मजदूर, ट्रांसपोर्ट और व्यापारी संगठनों से भी सहयोग का आह्वान किया है। अगली रणनीति तैयार करने के लिए किसान संगठन 17 मार्च को बैठक करेंगे।  

यह भी पढ़ें- एपीएमसी अधिनियम : अविश्वास प्रस्ताव के बीच मनोहर लाल का बड़ा सियासी दांव, भूपेंद्र हुड्डा को भी करना पड़ा समर्थन

यह कार्यक्रम तय

  • 15 मार्च को ट्रेड यूनियन के साथ कॉरपोरेट और निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन और धरना होगा। इसमें डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ती कीमतों का विरोध भी रहेगा। आंदोलन हर जिले में रेलवे स्टेशन के बाहर होगा और इसके बाद संगठन ज्ञापन देंगे। 
  • 19 मार्च को मंडी 'बचाओ-खेती बचाओ' आंदोलन किया जाएगा। इसमें मंडी में किसान धरना देंगे और प्रदर्शन करेंगे। इसमें मुख्य मुद्दा जमाबंदी और फरद को लेकर की गई अनिवार्यता का विरोध करेंगे। 
  • 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाया जाएगा और आंदोलन स्थलों पर पूरी बागडोर युवाओं के हाथों में होगी। 
  • 26 मार्च को भारत बंद करेंगे। किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर कार्यक्रम तय किया गया है। बंद सुबह से शाम तक किया जाएगा। इसमें सड़क और रेलमार्ग बंद करेंगे और परिवहन सेवा व बाजार बंद करने के लिए दूसरे संगठनों से सहयोग मांगा जाएगा। 
  • 28 मार्च को होली के दिन तीनों कानूनों की प्रतियों धरनास्थल पर जलाई जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें