योजना के तहत किसानों को मशीनरी खरीदने के लिए कृषि विभाग के पास आवेदन करना था। इसके बाद किसान को खुद मशीन खरीदनी थी। मशीन खरीदने की सूचना कृषि अधिकारियों की देनी थी। इसके बाद ब्लॉक स्तर का अधिकारी मशीन खरीदने की जांच कर अपनी रिपोर्ट देता है। इसके बाद कृषि अधिकारी इसकी रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेजेंगे। वहां से आवेदन स्वीकार होते ही सब्सिडी की धनराशि सीधे किसान के खाते में आएगी।
जून में 530 किसानों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था। इसमें 372 किसानों को 3 करोड़ की सब्सिडी जारी हो चुकी है। अन्य आवेदन पर काम चल रहा है। अगस्त में आवेदन करने वाले एक हजार किसानों से कहा गया है कि वह मशीनें खरीदना शुरू कर दें। सब्सिडी उनके खाते में बाद में पहुंच जाएंगी। अमनप्रीत सिंह, असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर