फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: किसानों ने टोल प्लाजा से उठाए धरने, अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद साथियों के रिहा होने पर माने

Fri, 25 Aug 2023 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

गुरुवार देर शाम आखिर हुए समझौते के बाद 18 के करीब किसान नेताओं और वर्करों को अमृतसर सेंट्रल जेल फताहपुर से रिहा कर दिया गया। रिहा किए गए किसान नेताओं को धरना स्थल कत्थूनंगल टोल प्लाजा और मानावाला टोल प्लाजा पर ले जाया गया। यहां किसानों ने इस नेताओं और वर्करों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
पंजाब में किसानों ने धरने उठाए। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लोंगोवाल में चल रहे धरने के उठाए जाने के बाद अमृतसर के टोल प्लाजा पर दिए धरने को भी किसानों ने उठा लिया है। सरकार की ओर से अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद 18 किसानों को देर शाम रिहा किए जाने के बाद टोल प्लाजा मानावाला और टोल प्लाजा कत्थूनंगल पर दिए गए धरने भी किसानों ने उठा लिए हैं।

विज्ञापन


किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के वरिष्ठ नेता कुलजीत सिंह ने कहा कि सरकार व प्रशासन की ओर से बाद दोपहर से ही बातचीत की पेशकश के तहत किसान प्रतिनिधियों से बातचीत चल रही थी। इस दौरान किसानों की एक ही मांग थी कि जब तक गिरफ्तार किसान रिहा नहीं किए जाते तब तक कोई भी बात किसान संगठन सरकार और प्रशासन से नहीं करेंगे। 

यह भी पढ़ें: Chandigarh: सरहद पार से घुसपैठ रोकेंगे एआई से लैस स्वदेशी ड्रोन, इजराइल पर निर्भरता भी होगी खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम आखिर हुए समझौते के बाद 18 के करीब किसान नेताओं और वर्करों को अमृतसर सेंट्रल जेल फताहपुर से रिहा कर दिया गया। रिहा किए गए किसान नेताओं को धरना स्थल कत्थूनंगल टोल प्लाजा और मानावाला टोल प्लाजा पर ले जाया गया। यहां किसानों ने इस नेताओं और वर्करों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद टोल प्लाजा पर दिए जा रहे धरनों को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज 16 किसान जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों की एक बैठक हो रही है। इस बैठक में जो भी फैसला लिया जाएगा उसके अनुसार भविष्य के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। अभी किसानों ने टोल प्लाजा पर धरना स्थागित कर दिया है, लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें