फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड से पहले चंडीगढ़ में रिहर्सल, कुछ ऐसे निकला किसानों का काफिला

Mon, 18 Jan 2021 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में निकाली गई ट्रैक्टर रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की तरफ से ट्रैक्टर परेड निकाली जा रही है। दिल्ली में इस ट्रैक्टर परेड रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं सोमवार को दिल्ली जाने के लिए ट्रैक्टरों का एक जत्था चंडीगढ़ से गुजरा। यह जत्था पंजाब के मुल्लांपुर से होते हुए दिल्ली रवाना हुआ। 
विज्ञापन




चंडीगढ़ के गांव हल्लोमाजरा से भी दो ट्रैक्टर ट्रॉली दिल्ली के लिए रवाना हुए। गांव हल्लोमाजरा के पूर्व सरपंच और चंडीगढ़ पंजाबी मंच के अध्यक्ष सुखजीत सिंह ने कहा कि यह जत्था दिल्ली के टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सुखजीत सिंह ने बताया कि किसान दिल्ली में तीनों कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए धरने पर बैठे हैं। वहां उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए राशन सामग्री और लकड़ी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि राशन सामग्री में 2 क्विंटल रस, 1 क्विंटल सरसों का तेल, 1 क्विंटल चाय पत्ती  और 30 क्विंटल लकड़ी सहित अन्य चीजें भेजी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें