फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में लगातार जारी पराली जलाने का सिलसिला, किसान बोले- हम असहाय हैं

Sun, 22 Nov 2020 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब में किसान जला रहे पराली। - फोटो : ANI
विज्ञापन
पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला नहीं थम रहा। ये तस्वीरें लुधियाना के बड़वाल गांव की हैं। प्रशासन की सख्ती के बावजूद किसान पराली जला रहे हैं। किसानों का कहना है कि हम कुछ नहीं कर सकते। हम एकदम असहाय हैं। सरकार हमारी मजबूरी नहीं समझती। हमारे पास पराली जलाने के सिवाय कोई चारा नहीं है। 
विज्ञापन


पराली को आग लगाने वाले किसानों की शिकायत करना पंचायत की जिम्मेदारी होती है। सियासी दखल के चलते कोई भी पंचायत पुलिस और सिविल प्रशासन को शिकायत नहीं करती। 
 

पंजाब सरकार का दावा है कि इस बार प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में कमी है। पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन के मुताबिक राज्य में पराली जलाने की घटनाओं में पांच प्रतिशत से भी ज्यादा की कमी आई है। उन्होंने अधिकारियों से इस दर में और कमी लाने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


तरनतारन में पराली की आग में जिंदा जल गई थी महिला
कुछ दिन पहले पंजाब के तरनतारन जिले के थाना भीखीविंड के अधीन आते गांव वीरम निवासी मनजीत कौर (62) खेत में जल रही पराली की चपेट में आकर झुलस गई थी। निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मनजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी वीरम अपने गांव से स्कूटी पर सवार होकर अपने पौत्र लवप्रीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह के साथ भीखीविंड जा रही थी।

फिरोजपुर में भी हो चुका है हादसा
वहीं पंजाब के फिरोजपुर के थाना सदर के तहत गांव महीयां वाला के पास सड़क किनारे खेत में जलाई पराली से फैले धुएं के बीच बस ने एक कार को टक्कर मार दी। इससे कार आगे जा रही दूसरी कार से जा टकराई। इस हादसे में पहली कार में सवार बीएसएफ के कमांडेंट और उनकी बहन एडिशनल सेशन जज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया था।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें