फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा का पंजाब में विरोध, किसान संगठनों ने फूंका पुतला

Tue, 25 Feb 2020 07:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
विज्ञापन
संगरूर में विरोध प्रदर्शन करते हुए किसान संगठन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं। जहां एक ओर ट्रंप ने भारत की अपनी इस यात्रा को एतिहासिक बताया तो वहीं पंजाब में किसानों ने ट्रंप की यात्रा का कड़ा विरोध किया। पंजाब के कई शहरों में किसान संगठनों ने ट्रंप का पुतला जलाकर रोष व्यक्ति किया। इस दौरान किसान नेताओं ने अपनी चिंताओं को भी व्यक्त किया।

विज्ञापन


संगरूरः किसान संगठनों ने जलाया मोदी और ट्रंप का पुतला  
कुल हिंद किसान सभा व कुल हिंद किसान संघर्ष तालमेल कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को संगरूर के किसानों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा भवानीगढ़ में भी किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर रोष जाहिर किया।

संगरूर में किसान चमक भवन से कुल हिंद किसान सभा पंजाब महासचिव मेजर सिंह पुन्नावाल और कुल हिंद किसान सभा साबर के महासचिव बलदेव विश्व निहालगढ़ के नेतृत्व में लाल बत्ती चौक में पहुंचे। यहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला जलाकर नारेबाजी की। कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत दौरे पर भारत सरकार से डेयरी, मुर्गी पालन, खेती व फलों पर समझौता करेंगे।
विज्ञापन


भारत सरकार उसके स्वागत के लिए पूरा जोर लगा रही है, वह निजी दौरे पर हैं। सरकारी तौर पर उनके स्वागत के लिए सौ करोड़ रुपये खर्च करना गलत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत पर सब्सिडी कम करने के लिए दबाव भी बना रहा है।

Trending Videos

उधर, राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर ने जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह फतेहगढ़ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर नारेबाजी की। संगठन के जिला वित्त सचिव कश्मीर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संधि करने जा रहे हैं। यह संधि भारत के किसानों के लिए घातक साबित होगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों के पक्ष में फैसले कर रही है। इस मौके पर जरनैल सिंह, दरबारा सिंह, सविंदर सिंह, बलजीत सिंह, नायब सिंह, चमकौर सिंह, महिंदर सिंह, ईशर सिंह उपस्थित थे।

अबोहर में किसानों का रोष मार्च
कुलहिंद किसान सभा के सदस्यों ने मंगलवार को अबोहर के शहीद भगत चौक के निकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व सभा के सदस्यों ने शहर में रोष मार्च निकाला। नेतृत्व कर रहे कुलहिंद किसान सभा के जिला महासचिव वजीर चंद सप्पांवाली ने कहा कि ट्रंप और मोदी अपनी किसान विरोधी नीतियों से व्यापारिक घरानों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि फसलों का समर्थन मूल्य बंद करने से भारतीय किसान अपने ही खेतों में मजदूरी करने को मजबूर होंगें। इस मौके पर महंगा राम कटैहडा, हरनाम सिंह, कालूराम पंजाबा, डा. कृष्ण चंद्र, गुरदयाल सिंह, गुरतेज सिंह, घनश्याम, मलकीत सिंह, जरनैल सिंह, संदीप शर्मा, गुरमेज गेजी, कुलवंत किरती, जग्गा सिंह मौजूद थे।

पठानकोट: अमरीकी खेती उत्पाद समझौते के विरोध

पठानकोट में किसानों ने फूंका पुतला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुल हिंद किसान संघर्ष तालमेल कमेटी के बैनर तले कई किसान यूनियनों ने मिनी सचिवालय के समक्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंक रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जम्हूरी किसान सभा पंजाब, कुलहिंद किसान सभा पंजाब (साबर),कुलहिन्द किसान सभा पंजाब (बासी), किरती किसान यूनियन पंजाब, पंजाब किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शिरकत की।

किसान नेता सत्य देव सैनी, सुरिंद्र सिंह गिल ने कहा कि भारत व अमेरिकी सरकार खेती उत्पादों संबंधी कर मुक्त व्यापार का समझौता करने जा रही है। इससे भारतीय खेती, डेयरी व अन्य उत्पादों पर खराब असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने खेती उत्पादों के लिए वह मंडी की तलाश में है।

अमेरिका भारत पर भी लगातार इस समझौते के लिए दबाव बना रहा है। देश के समस्त किसानों को एकजुट होकर इन फैसलों के विरोध में लड़ने की तैयारी करनी चाहिए। बलदेव राज भोआ, उत्तम चंद, मुख्तयार सिंह, हरबंस लाल, केवल कृष्ण कालिया, पुरुषोत्तम कुमार, चमन लाल, मास्टर प्रेम, बलबीर सिंह, करतार सिंह, निरंजन सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमेरिका से व्यापारिक समझौता किया तो करेंगे संघर्ष: किसान यूनियन

क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब जिला फतेहगढ़ साहिब की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष हरनेक सिंह भलमाजरा की अगुवाई में डीसी दफ्तर के बाहर अमेरिका से होने वाले व्यापारिक समझौतों का विरोध किया। साथ ही किसानों ने मोदी सरकार की गलत नीतियों को लेकर डीसी कांप्लेक्स के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से कोई भी व्यापारिक समझौता किया तो देश भर में किसानों ने इसका तीखा विरोध किया जाएगा। केंद्र सरकार किसानों की फसलों को खरीदने के लिए मुंह फेर रही है और खरीद के अधिकार निजी कंपनियों को देकर किसानों की मंडी को खत्म करना चाहती है। 

यह फैसला किसान विरोधी और देश के लिए घातक सिद्ध होगा। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव जसवीर सिंह चनार्थल कलां, बलविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, करनैल सिंह, अवतार सिंह सुहागहेड़ी, जसपाल सिंह, लखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह और बलविंद्र सिंह रुड़की हाजिर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें