फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan Today: क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता ने हिंदुओं पर की विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल

Sat, 05 Dec 2020 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
किसान आंदोलन :युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह किसान आंदोलन में पहुंचे। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार किसान आंदोलन में उनकी एक टिप्पणी के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी योगराज सिंह कई बार अपनी टिप्पणियों के कारण विवादों में रह चुके हैं। 

विज्ञापन


दरअसल 28 नवंबर को पंजाबी फिल्मों के अभिनेता योगराज सिंह किसान आंदोलन में किसानों को समर्थन देने सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद #ArrestYograjSingh ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया। ट्विटर पर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर 40 हजार ट्वीट हो चुके हैं। लोगों ने योगराज के भाषण को निंदनीय, भड़काऊ, अपमानजनक और घृणास्पद करार दिया है।


इस भाषण में वह हिंदू महिलाओं पर बेहद आपत्तिजनक बातें कहते नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान से आक्रोशित लोगों ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।  योगराज पंजाबी में भाषण दे रहे हैं जिसमें वह हिंदुओं के लिए विवादास्पद शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें