फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Protest : किसानों के समर्थन में मर्सिडीज छोड़ ट्रैक्टर पर बैठा दूल्हा, मंगलगान की जगह गूंजा जय जवान जय किसान

Fri, 04 Dec 2020 04:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर पर शादी के लिए रवाना हुआ दूल्हा। - फोटो : ANI
पंजाब और हरियाणा से किसान आंदोलन को लोग अपने-अपने तरीके से समर्थन दे रहे हैं। हरियाणा के जिला करनाल में एक युवक ने मर्सिडीज कार छोड़कर विवाह स्थल की दूरी ट्रैक्टर पर तय की।वहीं विवाह में मंगलगीतों के स्थान पर परिवार और बरात में शामिल होने आईं महिलाएं जय जवान-जय किसान और किसान एकता के नारे लगातीं दिखीं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करनाल में ट्रैक्टर पर बारात लेकर निकला दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके बड़े जूता कारोबारी सुरेंद्र नरवाल के भांजे सुमित ढुल की शादी पानीपत के एक सैनिक परिवार में हो रही है। सुमित ढुल के पिता सत्यवीर सिंह ढुल सरकारी अधिकारी हैं और सुमित स्वयं इंजीनियर और बिजनेसमैन हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
करनाल में ट्रैक्टर पर निकाली बरात। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को बरात करनाल में सेक्टर-13 के ढुल भवन से नूर महल के लिए रवाना हुई। इस दौरान किसान आंदोलन के समर्थन में इंजीनियर दूल्हा दरवाजे पर सजी संवरी मर्सिडीज कार छोड़कर किसान यूनियन के झंडे लगे ट्रैक्टर पर सवार हो गया। इसके बाद किसानों के समर्थन में नारे लगाते हुए शादी करने के लिए रवाना हुआ। 
 

4 of 5
करनाल में लग्जरी कार छोड़ दूल्हा ट्रैक्टर पर हुआ रवाना। - फोटो : अमर उजाला
सुमित ने एलान किया कि शादी के बाद वह अपनी दुल्हन को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में भी जाएगा। शादी में जो गिफ्ट मिलेंगे, वह सभी आंदोलनरत किसानों के लिए डोनेट करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करनाल में ट्रैक्टर पर बरात लेकर गया दूल्हा सुमित। - फोटो : ANI
सुमित ने बताया कि उसका पूरा परिवार किसान और आर्मी में है। दिल्ली में किसान आंदोलन कर रहे हैं, इसलिए वह उनके समर्थन में किसान की शान माने जाने वाले ट्रैक्टर पर बरात लेकर जा रहा है। हम शहर में जरूर रहते हैं लेकिन हम किसान हैं। किसान और उनकी समस्याएं हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें