फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Protest : किसानों को समर्थन देने वालों के लिए खास पहल, लुधियाना से मुफ्त बस सेवा शुरू 

Fri, 04 Dec 2020 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना से दिल्ली में किसान धरने के लिए शुरू की गई बस सेवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने में हिस्सा लेने पंजाब से कोई जाना चाहता है तो उसके लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है। शुक्रवार को लुधियाना से इस बस सेवा की शुरुआत की गई। 

विज्ञापन


किसानों के धरने को समर्थन देने के लिए यह सेवा एनआरआई और देश के अन्य हिस्सों में रहने वाली सिख संगत के सहयोग से शुरू की गई है। बस रोजाना सुबह नौ बजे लुधियाना स्टैंड के बाहर से चलेगी और रात आठ बजे वापस लुधियाना आएगी। 


बस सेवा प्रबंधक जसपाल सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन में सभी लोग अपने-अपने तरीके से सेवा कर रहे हैं। एनआरआई भी किसान आंदोलन में सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में बैठी सिख संगत इस धरने में शामिल तो नहीं हो सकती है लेकिन वह अपना योगदान जरूर देना चाह रही है। संगत की मांग पर लुधियाना से दिल्ली धरने तक मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है। 
विज्ञापन


इस बस में यात्रा करने का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। शुक्रवार को पहला दिन था, इसलिए ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। अब गांवों और आसपास के एरिया में मुनादी करवाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग किसान आंदोलन में शामिल हो सकें। 

जसपाल सिंह का कहना है कि कई लोगों के पास दिल्ली जाने के लिए अपने साधन नहीं हैं या फिर पैसे की भी दिक्कत होती है। ऐेसे लोगों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है। आने वाले दिनों में बस के साथ लंगर सेवा भी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें