फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: राकेश टिकैत ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की मुलाकात

Mon, 14 Aug 2023 08:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह सरकार को पत्र लिख रहे हैं कि बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें तुरंत मुआवजा दिया जाए। हम मंदिरों और गुरुद्वारों में प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान हमें इन सभी त्रासदियों से दूर रखें।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान नेता राकेश टिकैत सोमवार को अमृतसर पहुंचे। यहां श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। राकेश टिकैत ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात भी की और किसानों की समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह सरकार को पत्र लिख रहे हैं कि बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें तुरंत मुआवजा दिया जाए। हम मंदिरों और गुरुद्वारों में प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान हमें इन सभी त्रासदियों से दूर रखें। उन्होंने कहा कि हम आंदोलन करते रहेंगे, तभी संगठन मजबूत रहेगा और हम जिंदा रहेंगे। 

मणिपुर की घटना पर किसान नेता ने कहा कि यह दो समुदायों को आपस में लड़ाने की सरकार की सोची समझी साजिश है। टिकैत रविवार सीमांत इलाका अजनाला में भी बाढ़ से प्रभावित किसानों के खेतों का दौरा करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से मुलाकात कर किसानों की मांगों को उनके समक्ष रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें