फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फरीदकोट टू दिल्ली एसी बस में करें सफर

Mon, 14 Dec 2015 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग अब फरीदकोट से दिल्ली तक एसी बस में सफर कर सकेंगे। पीआरटीसी ने इस स्पेशन सुविधा का तोहफा दिया है। बस स्टैंड पर आयोजित समारोह में पीआरटीसी के चेयरमैन अवतार सिंह बराड़ ने इस बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


बराड़ ने कहा कि पीआरटीसी ने बस सेवाओं में व्यापक सुधार किया है। इससे आम लोगों को काफी फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग पर फरीदकोट से दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू की गई है।

यह बस हर रोज सुबह 10:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और मोगा, लुधियाना व अंबाला से होते हुए शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यह बस सुबह 7 बजे चलेगी और उसी दिन शाम को 7 बजे फरीदकोट पहुंचेगी।
विज्ञापन


चेयरमैन बराड़ ने कहा कि लोगों की मांग पर शाम के समय चंडीगढ़ से फरीदकोट के लिए बस सेवा शुरू की जा चुकी है। यह बस शाम साढ़े 5 बजे चंडीगढ़ से फरीदकोट रवाना होती है और इस सेवा का शहरवासियों को भरपूर फायदा मिल रहा है।

पीआरटीसी के टीटीआई परमिंदर सिंह ने बताया कि दो नई बसें आने से फरीदकोट डिपो में एसी बसों की तादाद चार हो गई है। दो बसें पहले ही चंडीगढ़ रूट पर चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें