फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी के खिलाड़ियों ने जीते 83 पदक

विज्ञापन
मिक्स मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। बूडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों ने 6 से 11 अप्रैल तक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सिख गेम्स 2021 में ट्राइसिटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 स्वर्ण, 34 रजत और 24 कांस्य समेत कुल 83 पदक जीते।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सिख खेलों का आयोजन बूडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से कराया गया था। इनमें कई राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल रहे। टूर्नामेंट में जोबनप्रीत, गुरसेवक सिंह, एकमवीर सिंह, लवप्रीत सिंह, बलराज सिंह, सुंदरप्रीत, ख्याति शर्मा, सुखसिमरन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
बूडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान शरणजीत सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत वे पदक जीतने में कामयाब रहे। टूर्नामेंट में कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन किया गया। खेलों में भाग लेने से पहले बच्चों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें