अपने वाहन के लिए यदि आप भी फैंसी नंबर की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। चंडीगढ़ रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) फैंसी नंबरों की नीलामी करने जा रहा है। इसमें नई सीरीज एच 01 बीएक्स के साथ पुरानी सीरीज सीएच 01 बीयू, सीएच 01 बीवी, सीएच 01 बीटी, सीएच 01 बीएस की री-ऑक्शन शामिल है।
ऐसे में आप के पास मौका है कि ऑक्शन के लिए आवेदन करके अपने मन पसंद नंबर को प्राप्त करें। इच्छुक आवेदक 3 जून से 8 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले 9 से 11 जून की सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होने वाली ई-ऑक्शन के दौरान अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगा सकेंगे।
ऑक्शन के लिए इन साइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन
फैंसी नंबर के इच्छुक वाहन मालिकों को चंडीगढ़ ट्रांस्पोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट, नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर विजिट करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदनकर्ता को एक यूनिक एक्नॉलेजमेंट नंबर (यूएएन) मिलेगा।