फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कालोनियों के कलात्मक हाथों से बन रहे फैंसी गिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला उद्यमी पूजा कपूर दे रहीं हुनर और आत्मनिर्भरता का मंच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शादी समारोह हों या वेलेंटाइन डे जैसे खास मौके, आज फैंसी गिफ्ट पैक हर उत्सव की पहचान बन चुके हैं। इन आकर्षक गिफ्ट पैक्स के पीछे उन महिलाओं के हुनर और मेहनत की चमक है, जो खुद ऐसे महंगे गिफ्ट खरीदने की स्थिति में नहीं थीं। अब वही महिलाएं अपने हाथों से तैयार गिफ्ट पैक और चॉकलेट्स के जरिए नामी ब्रांड्स के शोकेस तक पहुंच रही हैं।
इंडस्ट्रियल एरिया की महिला उद्यमी पूजा कपूर ने ऐसी महिलाओं को न केवल हुनर सिखाया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मंच भी दिया। पूजा कपूर बताती हैं कि जब उन्होंने फैंसी पैकिंग और चॉकलेट गिफ्ट पैक का काम शुरू किया, तो उनके मन में सबसे पहले कालोनियों में रहने वाली उन महिलाओं का ख्याल आया, जो चाहकर भी कुछ कर नहीं पाती थीं। उन्होंने इन महिलाओं से संपर्क कर उन्हें प्रशिक्षण दिया और उनकी क्षमताओं को निखारा।
विज्ञापन

आज पूजा कपूर के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 100 से 150 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि भविष्य में वे इन महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलवाना चाहती हैं, ताकि उनका सशक्तिकरण और मजबूत हो सके।
विज्ञापन


महिलाओं की जुबानी, कैसे बदली जिंदगी
मंजू कहती हैं कि मुझे पहले यह काम नहीं आता था। यहीं आकर सीखा। अब फैंसी गिफ्ट पैक तैयार करती हूं और चॉकलेट भी बना लेती हूं।रजनी बताती हैं कि जब यहां आई थी तो डर लगता था कि कैसे काम करूंगी। अब न सिर्फ परिवार का पोषण कर रही हूं, बल्कि जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। स्वपना वेस्ट बंगाल से हैं। वह बताती हैं कि मैं यहां मॉनीटरिंग करती हूं। गिफ्ट पैक का स्तर पूरी तरह बदल गया है। पहले इतने फैंसी पैक नहीं होते थे अब मांग बढ़ रही है। रिंकी ने बताया कि कार्यस्थल और परिवार का सहयोग मिला तभी मैं आगे बढ़ सकी। महिलाओं की क्षमताओं को पहचानकर उन्हें आगे लाना बेहद जरूरी है।

महिलाओं के इन हुनरमंद हाथों से तैयार फैंसी गिफ्ट पैक न सिर्फ बाजार में पहचान बना रहे हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल भी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें