फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 15 वर्षीय अमित की मौत पर परिजनों ने मांगा न्याय, एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां पार्ट-2 स्थित सुंदर नगर में 15 वर्षीय अमित की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने न्याय की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मृतक के माता-पिता मुकेश और सीता के साथ करीब 50 लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुकेश, सीता सहित पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और मामले में न्याय की गुहार लगाई।
मुलाकात के दौरान एसएसपी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी तथा कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी से मुलाकात के बाद मुकेश और सीता ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देशों के बाद मामले में संलिप्त दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह (जुवेनाइल होम) भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार वीरवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा अमित के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और पुलिस जांच को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें