चंडीगढ़। आईटी पार्क थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के शास्त्री नगर निवासी 29 वर्षीय आरिश उर्फ भोला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत मामला दर्ज किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद आईटी पार्क थाने में एफआईआर दर्ज की गई। जांच में सामने आया कि आरिश पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में सेक्टर-26 थाने में एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।