फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले परिजन, CBI जांच के लिए हरियाणा सरकार गोवा सरकार को लिखेगी पत्र

Sat, 27 Aug 2022 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़

सार

परिजनों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से मिलने का वक्त मांगा था जिस पर हामी होने के बाद परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए. सोनाली की बेटी यशोधरा, बहन, बहनोई, भाई और भतीजा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिले सोनाली फोगाट के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाली फौगाट की मौत की सीबीआई जांच कराने के लिए हरियाणा सरकार, गोवा सरकार को चिट्ठी लिखेगी। बेटी यशोधरा व परिजन की लिखित मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार देर शाम यह आश्वासन दिया। परिजन मुख्यमंत्री से मिलने उनके चंडीगढ़ निवास संत कबीर कुटीर पहुंचे थे। सरकार चिट्ठी के जरिये यह आग्रह कहेगी कि सोनाली की मौत का केस सीबीआई को दिया जाए।

विज्ञापन


गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद यह चिट्ठी गोवा सरकार को लिखेंगे। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार ने संतुष्टि जताई। मुख्यमंत्री ने बेटी यशोधरा के सिर पर हाथ रखकर परिवार को ढाढस बढ़ाते हुए टिक टॉक स्टार की मृत्यु पर दुख जताया। मनोहर लाल ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार परिवार के साथ है और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद करेगी। 

यशोधरा व रुकेश ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कहा कि हमारी बात ध्यानपूर्वक सुनी गई। हमें सीबीआई जांच कराने का आश्वासन मिला है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में सोनाली का भतीजा मोनिंदर फोगाट, जीजा अमन पूनिया, भाई रिंकू ढाका और बहन रुकेश शामिल रहे। 
विज्ञापन


बता दें कि परिजनों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से मिलने का वक्त मांगा था जिस पर हामी होने के बाद परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए. सोनाली की बेटी यशोधरा, बहन, बहनोई, भाई और भतीजा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 

भाजपा नेता और टिकटाक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से पर्दा उठना शुरू हो गया है। होटल के कमरे से मिली लाश महज हार्ट अटैक नहीं था। पार्टी के दौरान सोनाली को सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंद्र ने ड्रिंक्स में सिंथेटिक ड्रग्स मिलाकर पिलाई थी। इसके बाद उसे शौचालय की तरफ ले जाया गया और करीब दो घंटे तक वहां बंद रखा गया। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह रहस्य उजागर हुआ है।


सीएम से मिलने पहुंची सोनाली फोगाट की बेटी।

पुलिस की आगे की जांच में अभी कई खुलासे होने बाकी है। इस बीच भाजपा के झंडे में लिपटे सोनाली के शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार हिसार में किया गया। उनकी अर्थी को कंधा और मुखाग्नि पुत्री यशोधरा ने दी। गोवा पुलिस ने खुलासा किया है कि 22 अगस्त को कर्लीज क्लब में पार्टी के दौरान केक काटा गया था। इसी दौरान सोनाली फोगाट, उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंद्र के अलावा दो युवतियां मौजूद थीं। बाद में पार्टी के दौरान सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने जबरदस्ती सोनाली को सिंथेटिक ड्रग्स पिलाई। सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिखाई दे रहा है। 

सरकार सीबीआई जांच को तैयार
बता दें कि सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में सीबीआई जांच कराने के लिए हरियाणा सरकार तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि परिवार की लिखित मांग का इंतजार है। उनके आग्रह पर ही सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक सूचना यही मिली थी कि सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों के हत्या के आरोप लगाए तो गोवा के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। गोवा के मुख्यमंत्री ने डीजीपी की निगरानी में पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


गोवा पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले   हिसार स्थित सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी होने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुराना मामला है। परिजन शिकायत देते हैं तो सीसीटीवी फुटेज और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें