फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में हादसा, चंडीगढ़ के एनआईसी अधिकारी सहित पत्नी और बेटे की मौत

Sat, 10 Jun 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई आल्टो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर शुक्रवार को गांव रामगढ़ के निकट ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) चंडीगढ़ के अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार में फंसे परिवार के चारों सदस्यों को कार के दरवाजे काटकर बाहर निकाला और तत्काल लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 15 वर्षीय किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार के सदस्य चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश शामली से काफी लोग कुरुक्षेत्र पहुंचे। बताया गया है कि चंडीगढ़ में एनआईसी के उपरोक्त अधिकारी मूल रूप से यूपी शामली के रहने वाले हैं और शुक्रवार सुबह वे शामली में अपने भाई विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण सिंघल के पास जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय संघ और भाजपा के नेता भी काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

सेक्टर 39 बी वासी है सिंघल परिवार

हादसे में उजड़ गया परिवार - फोटो : अमर उजाला
हादसे में नीरज सिंघल, उनकी 45 वर्षीया पत्नी तनु सिंघल और 18 वर्षीय पुत्र नवल सिंघल की मौत हो गई, जबकि छोटा पुत्र निपुण सिंघल बुरी तरह से जख्मी हुआ है। एनआईसी चंडीगढ़ में अधिकारी नीरज सिंघल पुत्र कृष्ण कुमार मूल रूप से शामली (यूपी) के रहने वाले हैं और सिंघल परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर 39 बी मकान नंबर 1433 ए में रह रहा था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें