चंडीगढ़। रामदरबार फेज-1 दिल्ली में शादी सामारोह में शामिल होने के गए एक परिवार के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों के गहने और 44 हजार नकदी पर हाथ कर दिया। वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 380 और 457 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत पुनीत (27) ने बताया कि वह रामदरबार फेज-1 स्थित मकान नंबर 1148 में परिवार समेत रहते हैं। वह अपना प्राइवेट काम करते हैं। बीते 8 नवंबर को परिवार समेत वह दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने पहुंचे थे। बीते 10 नवंबर को पड़ोसी रिशीपाल ने बताया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा है और अंदर सारा सामान बिखरा है। यह सुनकर पुनीत घर पहुंचे। इस दौरान देखा कि घर से 3 तोले सोने का सेट, सोने का एक कोका, तीन जोड़ी पायल, चांदी के दो जोड़े कंगन, चांदी की एक जोड़ी बिछिया, पांच तोले का गले का चांदी सेट और करीब 44 हजार नगदी गायब है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला किया। वहीं पुलिस अब वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
ई रिक्शे ले उड़ा चोर
सेक्टर-34 थाना पुलिस को दी शिकायत में मोनू ने बताया कि बीते दिनों किसी ने सेक्टर-45 स्थित बस स्टॉप के पास से उसका ई-रिक्शा चोरी कर लिया है। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।