फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा निकला केस, नहीं किया बेटी का रेप

Thu, 13 Nov 2014 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने पति पर ही तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का लगाया गया आरोप झूठा निकला। इस बात का खुलासा बच्ची के मेडिकल रिपोर्ट के बाद हुआ।
विज्ञापन


थाना चंडीमंदिर पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। माना जा रहा है कि आपसी विवाद के कारण पत्नी ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मोरनी की एक महिला ने दो दिन पहले यह आरोप लगाया था।

रेप का आरोपी राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार
वहीं, एक अन्य मामले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ डेढ़ महीने तक रेप करने के आरोपी को पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर के पास गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रैली गांव निवासी है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सेक्टर-14 थाने के एसएचओ ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 सितंबर को 19 वर्षीय युवती के परिजनों ने इस मामले की पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जगह-जगह छानबीन की, लेकिन आरोपी लगातार चकमा देता रहा। आखिरकार, पुलिस ने युवक को उसी युवती के साथ राजस्थान बार्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें