शहर के लोगों को अब अपने घर में प्रीपेड कार्ड की डिलीवरी मिलेगी। इट्ज कैश कार्ड लिमिटेड ने ‘इट्जकैश ऑन व्हील्स’ की शुरुआत की है, जिसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को उनके घर तक प्रीपेड कार्ड्स, मनी ट्रांसफर और अन्य भुगतान सेवाओं की डिलीवरी प्रदान करेगी। इट्ज कार्ड का उपयोग रेलवे की टिकट बुक कराने के लिए भी होता है।
इससे उपभोक्ताओं के लिए लेनदेन आसान हो जाएगा। इट्ज कैश के उपाध्यक्ष एवं विपणन (उपभोक्ता संबंध प्रबंधन) मुदित भटनागर ने कहा कि कंपनी के इस प्रयास के तहत समाज के एक बड़े हिस्से को प्रीपेड कार्ड्स जैसी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराकर और लेनदेन आसान बनाने के साथ ही शिक्षित भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वैन में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, 3जी कनेक्श्न के साथ लैपटॉप, एक सेफ, एक प्रिंटर, मनी ट्रांसफर की सुविधाएं, टिकट बुकिंग, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि के लिए सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी।