फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइलों के भुगतान के लिए दुकानदार को दे दिया जाली हस्ताक्षर वाला चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंड़ीगढ़। धनास स्थित मार्बल मार्केट से लाखों रुपये की टाइलें खरीदकर तीन लोगों ने चेक पर जाली हस्ताक्षर करके भुगतान कर दिया। बैंक में चेक जमा कराने पर दुकानदार को ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सारंगपुर थाना पुलिस ने दुकानदार पवन बंसल की शिकायत पर ठगी करने वाले पिंजौर निवासी राजू रावत, अजित शर्मा और सतीश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पवन बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी धनास की मार्बल मार्केट में दुकान है। 5 अगस्त 2020 को पिंजौर निवासी राजू रावत, अजीत शर्मा और सतीश शर्मा दुकान पर टाइल व पत्थर खरीदने आए थे। इसका बिल एक लाख 13 हजार 518 रुपये हुआ था। तीनों लोग नकद की जगह चेक देकर सामान ले गए। जब उन्होंने चेक भुनाने के लिए कर्मचारी को बैंक में भेजा तो बैंककर्मी ने बताया कि चेक पर जाली हस्ताक्षर हैं। दुकानदार ने मामले को लेकर उक्त तीनों से सम्पर्क किया लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की। इसके बाद दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पवन बंसल की शिकायत पर सारंगपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें