फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलकर गिरी, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के नजदीक शनिवार देर रात बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर घायल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची सेक्टर-31 थाना पुलिस ने घायलों को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रायपुरखुर्द निवासी वीकेश शर्मा के रूप हुई, जबकि घायलों में पंचकूला निवासी रविंदर सिंह और रायपुरखुर्द निवासी नीरज की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वीकेश जीरकपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शनिवार देर रात बाइक पर दो दोस्तों के साथ कंपनी से निकला। उसके बाद वह अपने एक दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था। रात करीब एक बजे हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के नजदीक सीवरेज के ऊपर लगा पत्थर बाहर निकला हुआ था, जिससे बाइक टकराकर फिसल गई। बाइक फिसलने से तीनों गिरकर घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों युवकों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने वीकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके दोनों दोस्तों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें