फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' नेता के साथ किया ऐसा मजाक, चौंक जाएंगे आप

Fri, 23 May 2014 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ की सेंट्रल आब्जर्वर रुपिंदर धालीवाल की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर उनका इस्तीफा पार्टी को भेज दिया गया। साथ ही इस ईमेल को मीडिया हाउस में भी सरकुलेट कर दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब मीडिया कर्मियों ने रुपिंदर धालीवाल से इस्तीफे का कारण पूछा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। वे सकते में आ गईं कि उन्होंने न तो कोई इस्तीफा दिया था और न ही कोई ई-मेल पार्टी को भेजा था।

उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने का कोई कारण बनता ही नहीं। चुनाव में पार्टी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी के अन्य सदस्यों को इनकी जानकारी दी और अपना ई-मेल आईडी भी चेक किया।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इस मामले की शिकायत पार्टी आलाकमान को दी और यहां के हालातों के बारे में बताया भी। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि कुछ अराजक तत्वों ने यह हरकत की है।

बाद में पार्टी के सदस्यों के साथ खुद रुपिंदर धालीवाल ने चंडीगढ़ एसएसपी को शिकायत दी। चंडीगढ़ पुलिस ने इस शिकायत को साइबर क्राइम सेल को ट्रांसफर कर दिया है।

इस घटना के बाद पार्टी के सदस्यों ने कहा कि उनका रुपिंदर धालीवाल के साथ सपोर्ट है। चुनाव के दौरान उन्होंने बहुत ही बढ़िया काम किया है।

ई मेल को जानबूझकर सरकुलेट किया गया, ताकि उनकी छवि को बदनाम किया जा सके। पार्टी ने चंडीगढ़ पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस जालसाजी का परदाफाश किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें