फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22.60 लाख की जाली करेंसी बरामद, लैपटॉप, प्रिंटर भी मिला, यूट्यूब से सीखा बनाना

Wed, 26 Feb 2020 07:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाली करेंसी घर पर ही तैयार कर बाजार में चलाने वाले दो आरोपियों को सीआईए थ्री की पुलिस ने शिमलापुरी इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 22.60 लाख रुपये की जाली करेंसी, लैपटॉप, प्रिंटर, बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने रायकोट के ताजपुर गांव निवासी विक्की और अय्याली खुर्द स्थित न्यू दशमेश नगर निवासी साहिल पुहाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस इनवेस्टीगेशन एसपीएस ढींढसा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शिमलापुरी अरोड़ा कट लाइटों पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। पुलिस पार्टी ने आरोपियों को रोक लिया और उनके बैग की तलाशी ली। बैग से 9.17 लाख के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी विक्की की निशानदेही पर 13 लाख 43 हजार रुपये घर से बरामद किए।  

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों की मुलाकात यू-ट्यूब के जरिये छत्तीसगढ़ के रहने वाले नरेश कुमार से हुई थी। नरेश कुमार से नकली नोट बनाने सीखे थे। नरेश ने ही आरोपियों को नकली नोट बनाने का सारा साजो सामान दिया था और उन्हें कहा था कि वह नकली नोट बनाकर उसे भिजवा दे जो वह मार्केट में बिकवा देगा। इसके बाद उन्होंने नकली नोट बनाने का काम शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी नरेश छत्तीसगढ़ का है, अभी सिर्फ यहीं पता चला है। उसका ठिकाना कहा है और वह असल में क्या काम करता है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपी नरेश के कहने पर आरोपियों ने हैबोवाल काली माता मंदिर के पास पांच लाख रुपये के नकली नोट किसी को दिए थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट आरोपियों ने किस व्यक्ति को दिए है।  पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें