प्रथम चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में चुनाव होने हैं। 30 अक्तूबर को जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों व दो नंवबर को सरपंच व पंच पद के लिए चुनाव होंगे।
पंचायत चुनाव में सभी हिस्सा ले सकें, इसके लिए हरियाणा सरकार ने प्रथम चरण में 30 अक्तूबर और दो नवंबर को होने वाले चुनावों के चलते सभी कारखानों में कार्यरत कर्मियों को राहत प्रदान की है। इस संबंध में श्रम विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। हरियाणा के कारखानों में कार्यरत ऐसे मतदाताओं, जो ग्राम पंचायत के क्षेत्र में पंजीकृत हैं, को कार्य करने से छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। बता दें कि प्रथम चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में चुनाव होने हैं। 30 अक्तूबर को जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों व दो नंवबर को सरपंच व पंच पद के लिए चुनाव होंगे।