फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज ने किया अलर्ट: सोशल मीडिया पर होम गार्डस की भर्ती का विज्ञापन फर्जी, शरारती तत्वों से सावधान रहें

Thu, 20 Oct 2022 05:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अनिल विज ने कहा कि सही जानकारी होम गार्डस की अधिकृत वेबसाइट से ही प्राप्त करें। उल्लेखनीय है कि कमांडेंट जनरल होम गार्डस डीजीपी देसराज सिंह द्वारा पहले भी विभिन्न माध्यमों से सभी को सूचित किया जा चुका है कि भर्ती पर पूर्णत: रोक है।
विज्ञापन
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य के होम गार्डस विभाग द्वारा स्वयं सेवकों का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है, इसलिए शरारती तत्वों से सावधान रहें और किसी भी व्यक्ति या असामाजिक तत्व के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवकों का पंजीकरण नि:शुल्क होता है और जिलों में यह पंजीकरण नहीं किया जाता है। इसलिए शरारती तत्वों से सावधान रहें क्योंकि असामाजिक तत्व पैसे ऐंठने की नीयत से आपको भर्ती, पंजीकरण का झांसा दे सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भी देखने में आया है कि व्हाट्सएप के माध्यम से और गूगल पर भी भर्ती के विज्ञापन इन शरारती तत्वों द्वारा प्रदर्शित किए हैं। इसलिए आप सचेत रहें क्योंकि यह सब फर्जी है और भोले-भाले मासूम युवकों को फंसाने का एक जरिया है। सही जानकारी होम गार्डस की अधिकृत वेबसाइट से ही प्राप्त करें। उल्लेखनीय है कि कमांडेंट जनरल होम गार्डस डीजीपी देसराज सिंह द्वारा पहले भी विभिन्न माध्यमों से सभी को सूचित किया जा चुका है कि भर्ती पर पूर्णत: रोक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें