पूर्व वित्त मंत्री द्वारा हुड्डा को कद्दावर नेता और कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को राजनीति में बच्चा कहने के सवाल पर जवाब सामने आ गया है। तंवर ने कहा कि हां वह बच्चे है। वह सोनिया गांधी और देश के बच्चे हैं और उनके जैसे करोड़ों बच्चों की इस देश को जरूरत है।
सोमवार को कांग्रेस की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि उन्हें मंगलवार को हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर एक साल पूरा हो रहा है और वह पिछले 15 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए जुड़े हुए हैं।
वह एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी गुट में शामिल नहीं है और न ही वह किसी गुट की राजनीति करते हैं।
पार्टी प्रभारी आशा कुमारी ने प्रेसवार्ता में कहा कि अब जिला स्तर पर मंथन बैठकें शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन मंथनों की रिपोर्ट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपी जाएगी।