फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा.. सेक्टर- 48 अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल जसविंदर कौर ने मंगलवार को सेक्टर- 48 स्थित अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का शुभारंभ किया। डायरेक्टर प्रिंसिपल ने बताया कि इस संयंत्र की प्रक्रिया नवंबर 2020 में शुरू हुई थी। इससे 24 घंटे निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। यह ऑक्सीजन सिलेंडर आवश्यकताओं और तरल चिकित्सा ऑक्सीजन आवश्यकताओं को भी कम करेगा।
विज्ञापन

पीएसए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट हवा से ऑक्सीजन गैस पैदा करेगा और मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम के जरिए मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाएगा। यह पीएसए संयंत्र कुल ऑक्सीजन की मांग का कम से कम 40-50 प्रतिशत तक ऑक्सीजन पैदा करेगा। यह प्रतिदिन 100 एलपीएम ऑक्सीजन उत्पन्न करेगा। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक रवि गुप्ता, संयुक्त निदेशके जसबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें