फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में वापसी को लेकर सुखबीर बादल का बड़ा एलान, जानिए गांवों में क्या होगा बदलाव

Sat, 05 Nov 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Sukhbir Badal at Malerkothla - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया है कि अकाली-भाजपा सरकार तीसरी बार सत्ता में आते ही पंजाब के सभी गांवों को शहरी सुविधाओं से लैस कर देगी और सुविधाओं के रूप से गांव और शहर एक जैसे होंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अटारी क्षेत्र के गांव वरपाल में खोले गए सेवा केंद्र का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों के साथ जो वादा किया था, उसे पूरा किया है।

पंजाब में लोगों को सरकारी सेवाएं देने के लिए करीब 2500 सेवा केंद्र खोले गए हैं। 
विज्ञापन

इसी माह खुलेगी मुफ्त दवा वाली दुकान 

Sukhbir Singh Badal - फोटो : Amar Ujala
इससे लोगों के पैसे तथा समय की बचत होगी और हर सुविधा गांव में ही मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब यह सेवाएं आरंभ करने वाला देश का पहला राज्य है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किसानों का कर्जा माफ करने संबंधी किए जा रहे प्रचार पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज कर्जा माफी का भरोसा देने वाले यह भूल गए हैं कि सत्ता में आते ही उन्होंने किसानों को बिजली के बिल भेजने शुरू कर दिए थे और जरूरतमंद लोगों को दी गईं सभी सुविधाएं वापस ले ली थी।

इसी माह खुलेगी मुफ्त दवा वाली दुकान 
सुखबीर बादल ने कहा कि इस महीने राज्य में मुफ्त दवाएं देने वाली दुकानों की शुरुआत भी कर दी जाएगी। पंजाब के नौजवानों को हुनरमंद करने के लिए 250 स्किल सेंटर जल्द ही खोले जा रहे हैं, जहां हर वर्ष 1 लाख के करीब नौजवानों को व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें