फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती हुई और यूपी के युवक के साथ भाग गई दिल्ली की युवती, अंबाला में दबोचे गए

Thu, 18 Jul 2019 12:25 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के युवक की दिल्ली की युवती के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर वे दोनों घर छोड़कर भाग गए। दोनों को अंबाला में रेलवे स्टेशन पर दबोचा गया। किशोरी के परिजनों ने दिल्ली में अपहरण का केस दर्ज करवाया था। मंगलवार देर शाम प्रेमी जोड़ा सिटी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर संदिग्ध हालात में बैठा था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने सिटी जीआरपी को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सिटी जीआरपी इंचार्ज ने पूछताछ करके उन्हें दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। सिटी जीआरपी इंचार्ज विलायती राम ने कहा कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे उन्हें स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों ने जानकारी दी कि एक प्रेमी जोड़ा संदिग्ध हालात में प्लेटफार्म पर बैठा है। उन्होंने मौके पर जाकर दोनों से पूछताछ की तो करीब 22 वर्षीय युवक ने अपना नाम जयराज निवासी आजमगढ़ (यूपी), वर्तमान पता लुधियाना बताया।
विज्ञापन

14 जुलाई को निकले, 16 को पकड़े गए

सिटी जीआरपी विलायती राम ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि वह 14 जुलाई को किशोरी को उसके घर दिल्ली से लेकर लुधियाना के लिए निकला। लुधियाना में वह अपने भाई के पास पहुंचा। भाई के कहने पर वह 16 जुलाई को किशोरी को दिल्ली स्थित उसके घर वापस छोड़ने जा रहा था।

इसी बीच वह अंबाला सिटी स्टेशन उतर गए। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका भाई लुधियान में दर्जी का काम करते हैं। उसकी किशोरी के साथ फेसबुक के माध्यम से कुछ माह पूर्व दोस्ती हुई थी। वहीं युवती ने बताया कि वह 10वीं कक्षा में कंपार्टमेंट आने के बाद से वह घर पर ही रहती थी।

दिल्ली के शाहाबाद डैरी थाना में दर्ज है मुकदमा
सिटी जीआरपी इंचार्ज विलायती राम ने बताया कि पूछताछ करने पर किशोरी के परिजनों से बातचीत की गई तो पता चला कि उन्होंने दिल्ली के शाहाबाद डैरी थाना में तीन दिन पूर्व ही केस दर्ज करवाया है। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस परिजनों को लेकर मंगलवार रात करीब 12 बजे सिटी जीआरपी थाना पहुंची। यहां प्रेमी जोड़े को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें