फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने किया शोध- पौधों का अर्क कोरोना से लड़ने में कारगर

Sat, 05 Sep 2020 02:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चेयरपर्सन डॉ. अशोक कुमार
विज्ञापन

कोरोना को लेकर दुनियाभर में शोध चल रही है। कोरोना से बचने के लिए पीयू के सेंटर ऑफ सिस्टम्स बायोलॉजी एंड बायो इनफॉरमैटिक्स के चेयरपर्सन डॉ. अशोक कुमार ने भी एक शोध की है। उन्होंने शोध के जरिये बताया है कि पौधों का अर्क भी कोरोना से बचाव में मददगार है। डॉ. अशोक ने यह शोध गुरु गोबिंद सिंह जी इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीसीआईयू) दिल्ली के डॉ. सुरेश कुमार के साथ मिलकर किया है।

विज्ञापन


डॉ. अशोक ने अपने शोध में बताया है कि उन्होंने कई प्राकृतिक पौधों के अर्क में मौजूद लगभग 50 फाइटोकेमिकल्स की बाध्यकारी क्षमता का अध्ययन किया और पाया कि ये वायरस प्रतिकृति को रोकने में सक्षम हैं। फाइटोकेमिकल्स ऐसे यौगिक होते हैं जो पौधों द्वारा निर्मित होते हैं। ये फलों, सब्जियों, अनाज, फलियों और पौधों के अन्य भागों में पाए जाते हैं।

 

माना जाता है कि इनमें से कुछ फाइटोकेमिकल्स रोगजनक हमलों से हमारी रक्षा करते हैं। हर्बल अर्क फाइटोकेमिकल्स से भरे हुए हैं। यह शोध जर्नल फाइटोमेडिसिन में प्रकाशित किया गया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल का प्रभाव 4.26 फीसदी रहा। डॉ. अशोक ने कई अन्य शोध भी किए हैं जो चर्चित रहे और विज्ञान को उसका लाभ भी मिला। कैंसर से लेकर कई रोगों पर उन्होंने काम करके देश-दुनिया में विभाग की छवि बेहतर बनाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें