अजमेर जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस (12984) के साथ थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच दो महीने के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। यह अतिरिक्त कोच पहले 31 जुलाई तक के लिए ही लगाया गया था।
यह ट्रेन हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात 9.10 बजे चंडीगढ़ से चलती है। यह फिर अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, अलवर और जयपुर होते हुए अगले दिन सुबह 9.40 बजे अजमेर पहुंचती है।