फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: नवांशहर सीआईए स्टाफ में विस्फोटक सामग्री से धमाका, फॉरेंसिक टीमों ने शुरू की जांच

Mon, 08 Nov 2021 08:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नवांशहर

सार

पंजाब के नवांशहर सीआईए स्टाफ में धमाका होने से हड़कंप मच गया। जोरदार धमाका के साथ वाटर कूलर अपनी जगह से उखड़ कर दूर जा गिरा। वहां एक गड्ढा भी हो गया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीमों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ में विस्फोटक सामग्री से धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवांशहर सीआईए स्टाफ में रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि एक धमाका (विस्फोटक सामग्री का माना जाता है) होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बंगा रोड स्थित सीआईए स्टाफ में रविवार रात करीब 12 बजे मुख्य मार्ग के साथ लगने वाली दीवार से किसी ने कोई वस्तु अंदर फेंकी, जोकि अंदर पड़े एक वाटर कूलर के पास जा गिरी। 
विज्ञापन


वस्तु के गिरने से जोरदार धमाका हुआ तथा वाटर कूलर अपनी जगह से उखड़ कर दूर जा गिरा। इस दौरान वहां पर एक गड्ढा भी पड़ गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी सीआईए स्टाफ दफ्तर पहुंच गए तथा जांच में जुट गए। 

दोपहर तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई तथा धमाका किस वस्तु के चलते हुआ है, यह पता नहीं चल पाया। मामले की जांच के लिए पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीमों को लगा दिया गया है। 
विज्ञापन


एसपी मनविंदरबीर सिंह ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोलिस की और से मामला दर्ज करके आगे की करवायी शुरू कर दी है। पलीस द्वारा मुख्य मार्ग के सीसीटीवी कमेरे की चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें