फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे बादल, 3 नाम चर्चा में

Mon, 09 Jun 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल दस जून को अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। मंगलवार सुबह दस बजे राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सीएम के मीडिया एडवाइजर हरचरन सिंह बैंस ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीन खाली पदों के लिए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। ये तीनों पद जागीर कौर, तोता सिंह व सरवन सिंह फिल्लौर के इस्तीफों के बाद खाली हुए थे। इस समय कैबिनेट में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम समेत 15 मंत्री हैं।

मिशन-2017 पर रहेगी ‌नजरें

कैबिनेट की सीट के लिए कई विधायकों के नाम की चर्चा है। इनमें जीरा के विधायक हरी सिंह जीरा, गुरदासपुर के गुरबचन सिंह बब्बेहाली, चब्बेवाल के सोहन सिंह ठंडल और शाम चौरासी की मोहिंदर कौर जोश शामिल हैं।

इनके अलावा मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा, डॉ. दलजीत सिंह चीमा का नाम भी चर्चा में है। वहीं, जालंधर से लोक सभा चुनाव हारने के बाद पवन टीनू की दावेदारी कुछ कमजोर हो सकती है।

कैबिनेट के विस्तार के दौरान सरकारी निगाहें मिशन-2017 पर रहेंगी, ताकि अच्छी छवि के बल पर अगला चुनाव जीता जा सके। मुख्यमंत्री कुछ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

बड़े मामलों में नाम आने के बाद मंत्रियों ने दिया ‌इस्तीफा

गौरतलब है कि मार्च 2012 में जागीर कौर ने इस्तीफा दिया था। उन्हें अपनी बेटी के कत्ल केस की साजिश में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। मई-12 में तोता सिंह को सरकारी वाहनों के दुरुपयोग के मामले में एक साल की सजा सुनाई गई थी।

तब उन्होंने इस्तीफा दिया था। हाल ही में बेटे दमनवीर सिंह का नाम ड्रग्स रैकेट में आने पर सरवन सिंह फिल्लौर ने इस्तीफा दे दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें