आखिरकार 9 महीनों की माथापच्ची के बाद हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार के मंत्रिमंडल का वीरवार को पहला विस्तार हो गया। तीन नए मंत्रियों को राजभवन में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
पानीपत जिले की इसराना सीट से विधायक कृष्ण लाल पंवार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और नारायण गढ़ के विधायक नायब सैनी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
4 विधायकों को सीपीएस बनाया
हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता और असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा और सीमा त्रिखा ने मुख्य संसदीय सचिव पद की शपथ ली।
कैप्टन अभिमन्यु का बोझ होगा कम
मंत्रिमंडल विस्तार का सबसे अधिक असर वित्त सहित 13 विभागों का जिम्मा संभाल रहे कैप्टन अभिमन्यु पर पड़ेगा। विस्तार के बाद उनसे कम से कम पांच विभाग वापस लिए जा सकते हैं। हालांकि वित्त मंत्रालय का जिम्मा उनके पास बना रहेगा।