फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Polls: पंजाब में 2019 में काफी सटीक रहा था एग्जिट पोल, मोदी लहर में सबसे बड़ी पार्टी बनी थी कांग्रेस

Wed, 29 May 2024 06:23 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम चरण में है। एक जून को आखिरी दौर के मतदान के बाद एग्जिट पोल पर सबकी नजरें रहेंगी। चार जून को मतगणना हो जाएगी। 2019 में पंजाब के एग्जिट पोल के दावे नतीजों के काफी नजदीक रहे थे। 
विज्ञापन
पंजाब का एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग शनिवार को होगी। पंजाब में भी एक जून को ही मतदान होगा। इसके बाद चार जून को मतगणना होगी। मतदान और मतगणना के बीच एग्जिट पोल पर सबकी निगाहें रहेंगी। अमर उजाला पर आप एग्जिट पोल लाइव देख सकते हैं।
विज्ञापन


मोदी लहर में अलग चला था पंजाब
2019 में पंजाब के लिए हुए एग्जिट पोल काफी सटीक साबित हुए थे। पूरे देश में प्रचंड मोदी लहर के बाद भी कांग्रेस ने पंजाब में 13 में से 8 सीटें जीती थीं। 

एग्जिट पोल के अनुसार, 2014 के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर चार सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी। हालांकि आप ने एक सीट जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 2014 में बीजेपी-अकाली दल गठबंधन ने छह सीटें जीती थीं।  एग्जिट पोल में उन्हें तीन सीटों का अंदाजा जताया गया था। भाजपा-अकाली दल गठबंधन को 2019 चुनाव में चार सीटें मिली थीं।  
विज्ञापन


13 सीटों वाले पंजाब में 2019 में कांग्रेस, अकाली दल और आप के बीच ही मुकाबला था। भाजपा सहयोगी की भूमिका में थी। भाजपा की तरफ से सनी देओल गुरदासपुर से सांसद बने थे वहीं होशियारपुर से सोमप्रकाश ने जीत हासिल की थी।

आप से केवल भगवंत मान को मिली जीत
कांग्रेस ने अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, आनंदपुर साहिब, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और खडूर साहिब सीट पर परचम लहराया था। आम आदमी पार्टी से केवल भगवंत मान ही संसद में पहुंच पाए थे। वहीं अकाली दल से सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल को जीत मिली थी। 

इस बार चौकोना मुकाबला
पंजाब में आमतौर पर कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा के बीच भिड़ंत होती रही है। 2014 में आप की एंट्री के साथ समीकरण बदले और मुकाबला तिकोना हो गया। इस बार अकाली दल और भाजपा अलग अलग लड़ रहे हैं ऐसे में मुकाबला चौकोना हो गया है। भाजपा पहली बार पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें