विद्यार्थियों द्वारा तैयार सामान की एग्जीबिशन
- फोटो : amar ujala
शहर के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल कोर्स में पढ़ रहे 12वीं क्लास के बच्चों द्वारा तैयार सामान की शुक्रवार को दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में आयोजित एग्जीबिशन कम सेल में विद्यार्थियों द्वारा तैयार सामान को लोगों ने काफी पसंद किया है।
शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह ने एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डिप्टी डायरेक्टर स्कूल चंचल सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी विनय आर सूद भी मौजूद थी। शिक्षा सचिव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्टूडेंट्स को काफी प्रोत्साहन मिलता है।
सब्जेक्ट एक्सपर्ट सुनील बेदी ने बताया कि वोकेशनल कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों द्वारा तैयार सामान की हर वर्ष एग्जीबिशन लगाई जाती है। 1990 से एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय शहर के 9 गवर्नमेंट स्कूलों में 20 से अधिक वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं। 10वीं के बाद वोकेशनल कोर्स में दाखिला दिया जाता है। हर साल 2 हजार स्टूडेंट विभिन्न वोकेशनल कोर्स में दाखिला लेते हैं।