फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वायंट एक्शन कमेटी की कार्यकारिणी गठित

Tue, 14 Jan 2014 11:36 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा कर्मियों ने सेक्टर-आठ स्थित वाटर वर्क्स में सभा आयोजित कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान सभी श्रेणी के पदों पर पदोन्नति, एसीपी के अधूरे केसों का शीघ्र निपटारा, टेकिभनकल स्केल लागू करने और पदनाम बदलने सहित कई मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा कर्मियों और ज्वाइंट एक्शन कमेटी के गठन की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हुडा इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी, हरियाणा के वरिष्ठ चेयरमैन हरि राम ने की। ज्वाइंट एक्शन कमेटी पंचकूला सर्किल के लिए राम चंदर को चेयरमैन, भूरे राम, सुनील कुमार, गेजा सिंह, सुरिन्दर सिंह, पवन कुमार सैनी, महावीर सिंह को वाइस चेयरमैन, रूपचंद को सेक्रेट्री और भंवर सिंह को कैशियर घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सुशील कुमार को सलाहकार और त्रिलोकी नाथ को प्रेस सचिव बनाया गया। इसके अलावा नरेश कुमार को ज्वाइंट सेक्रेट्री, सतपाल को आर्गनाइजिंग सेक्रेट्री, भिवानी दत्त को ज्वाइंट सेक्रेट्री और कारपू स्वामी को संगठन सचिव घोषित किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें