अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के महासचिव एवं इनेलो नेता प्रवीण आत्रेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक ताऊ देवी लाल के पद चिह्नों पर चलें, ताकि उनकी कल्याणकारी नीतियों को लागू किया जा सके।
सेक्टर-19 में आयोजित कार्यक्रम में 30 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और ताऊ के पद चिह्नों पर चलने की शपथ ली।
आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछले 65 वर्षों के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षण संस्थान, यातायात के साधन सहित कई अन्य बुनियादी सुविधाएं लोगों को मुहैया नहीं करा सकी।
इसके बावजूद घोषणाएं और वादे कर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। इस मौके पर जतिंदर संधू, विजय गुलिया, संदीप गोयल, विक्की वधवा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।