फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बादल के खिलाफ सिद्धू के सख्त बोल

Thu, 09 Oct 2014 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में अपने गठबंधन सहयोगी अकाली दल के खिलाफ भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी हरियाणा में मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल को हिटलर और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को मुसोलिनी बताते हुए कहा कि दोनों गुड़ देकर मारने वालों में से हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक और पूर्व क्त्रिस्केटर नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को डबवाली में भाजपा प्रत्याशी देवकुमार शर्मा के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, बादल पंजाब विच भाजपा नाल जफ्फी पाउंदे ने ते हरियाणा च कुश्ती-कबड्डी खेडदे ने। पंजाब में अकाली सरकार भाजपा के कारण टिकी हुई है लेकिन बादल विश्वासघात कर रहे हैं। वे हरियाणा में अपराधियों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

‘बादल ने पिट्ठ विच छुरा मारया है'

पंजाब में जीतने के बाद भाजपा का एक पार्षद उम्मीदवार हाथी पर सवार जीत का जश्न मना रहा था। बादल की मेहरबानी से डीसी का पत्र आ गया कि वह जीता नहीं, हारा है। उन्होंने कहा, ‘बादल ने पिट्ठ विच छुरा मारया है। जिस नाल दरारां आ गइयां ने। देखदे हां, हुण ऐह दरारां बादल साहब किवें भरदे ने।’

सिद्धू ने पंजाब में भाजपा के साझीदार शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ जंग का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एक शख्स जेल की हवा खाते हुए कह रहा है कि वह मुख्यमंत्री बनेगा। ऐसे लोगों के समर्थन में बादल का खड़ा होना पूरी तरह गलत है।

इस मौके पर सिद्धू ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस की बात मत करो। ये तो मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम है। सिद्धू ने हुड्डा सरकार पर किसानों की जमीन सस्ते दामों पर लेकर आगे महंगे दामों पर बेचने का आरोप लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें