फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने पांच टीमें बनाकर क्लब और होटलों में की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नए साल के मौके पर आबकारी नीति के नियमों की अवहेलना न हो, इसे लेकर आबकारी विभाग की विभिन्न टीमों ने शहर के विभिन्न पब, क्लब और होटलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिन क्लबों में नियम टूटते पाए गए, उन पर कार्रवाई भी की गई। टीम शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने शहर को पांच हिस्सों में बांट कर यह कार्रवाई की। इस दौरान पांच टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में पांच आबकारी और कराधान अधिकारी और 10 निरीक्षक शामिल थे। टीमों की तरफ से पब, बार और होटल व रेस्टोरेंट्स में उल्लंघनों की जांच की गई। इस संबंध में अतिरिक्त आबकारी और कराधान आयुक्त आरके पोपली ने बताया कि उन्होंने पांच टीमों को नए साल पर जांच के लिए लगाया। उन्होंने कहा कि सभी टीमों की तरफ से उन्हें रिपोर्ट दी जाएगी। बता दें कि बार को खोले रखने का समय रात्रि एक बजे तक है और शराब को लेकर 12 बजे के बाद कोई आर्डर बुक नहीं किया जा सकता है। अगर इसका उल्लंघन पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बिना होलोग्राम शराब की बिक्री, शराब ऑफर एक के साथ एक फ्री, एमआरपी का पालन करना आदि नियमों को लेकर भी जांच की गई।
मध्य मार्ग पर प्रमुख क्लब, विभाग की रहेगी नजर
विभाग के अनुसार मध्य मार्ग पर शहर के प्रमुख बार, रेस्टोरेंट्स हैं, जिसके चलते इस एरिया में विभाग की तरफ से जांच की जाएगी। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया के प्रमुख बार, रेस्टोरेंट्स पर भी नजर विभाग की नजर रहेगी। हाल ही में विभाग ने विभिन्न उल्लंघनों को लेकर कई रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है। पहली बार उल्लंघन करने पर विभाग की तरफ से एक लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। अगर इसके बाद दोबारा उल्लंघन किया जाता है तो दो लाख रुपये का भी जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर बावजूद इसके उल्लंघन जारी रहता है तो विभाग की तरफ से लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें