चंडीगढ़। अर्णव और पावन ने कड़े मुकाबलों के बाद चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपयनशिप में यूथ वर्ग में खिताब जीत लिया। चैंपियनशिप के मुकाबले चंडीगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से सेक्टर- 50 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को यूथ सिंगल अंडर- 21 लड़कों के वर्ग में गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के अर्णव ने पीजीजीसी- 11 के पवन को 11-8, 7-11, 11-8, 11-9 (3-1) से मात देकर विजेता ट्रॉफी को जीता। वहीं यूथ सिंगल अंडर- 21 लड़कियों के वर्ग के फाइनल में पीयू की पावन ने लर्निंग पाथ स्कूल की पेल्फ को 10-12, 11-6, 11-5, 11-9 (3-1) से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।