फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सैकड़ों होनहारों ने आजमाई स्कॉलरशिप के लिए किस्मत

Mon, 20 Jan 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की तरफ से पंजाब स्टेट टैलेंट सर्च परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में जिले के विभिन्न स्कूलों के 1500 के करीब स्टूडेंट्स अपीयर हुए। परीक्षा दो चरणों में हुई।
विज्ञापन


वहीं, डीईओ मेवा सिंह सिद्धू व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने परीक्षा सेंटर का मुआयना किया। शिक्षा विभाग सेे मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा के लिए फेज-3बी1 के सरकारी स्कूल में परीक्षा केद्र बनाया गया था।

इसमें दो चरणों में 8वीं और 10वीं के होनहार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जो विद्यार्थी परीक्षा पास करेंगे, उन्हें विभाग की तरफ से हर माह दो सौ रुपये स्कॉलरशिप दी जाएगी। पेपर तीन घंटे था।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यार्थियों के टैलेंट को परखा गया। विभाग के अधिकारियों का कहना कि परीक्षा का रिजल्ट जल्दी ही घोषित किया जाएगा। वेबसाइट पर ही परीक्षा पास करने वाले विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।

परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी अपने पैरेंट्स के साथ पहुंचे हुए थे। परीक्षा देकर आए रवि ने बताया कि पेपर काफी आसान आया था। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें स्कॉलरशिप जरूर मिलेगी। ऐसा ही कहना हर्षित कौर का है।

हर्षित ने बताया कि वह नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन को पास नहीं कर पाई थी। उस समय काफी निराशा हुई थी, लेकिन इस बार परीक्षा काफी बढ़िया हुई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं परीक्षा पास करूंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें